मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए। परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और ग्रामीण मौजूद रहे।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कई जनप्रतिनिधियों ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। सभी ने उनकी माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉक्टरों ने दी। खबर के बाद सोरेन परिवार और समर्थकों में शोक है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली का आरोप लगाया है। RJD 7 अक्टूबर को राज्यव्यापी 'आक्रोश मार्च' और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देगी।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने लातेहार में छह जिलों की जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा की। गंभीर लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने और योजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत झारखंड की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
वियतनाम में सड़क दुर्घटना के बाद जान गंवाने वाले रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाया गया है। झारखंड सरकार ने परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की तथा स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर और फोटो व पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
जमशेदपुर में भाजपा ने कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने SIR का समर्थन करते हुए कांग्रेस से मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियां तथ्यों और दस्तावेजों के साथ उठाने की बात कही।
झारखंड पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी के चेयरमैन सह कॉर्डिनेटर डॉ. रवि शंकर नेवार ने के. प्रभाकर राव को कमिटी का संरक्षक मनोनीत किया है। कमिटी ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पैरा योगासन के विकास और दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने में मदद मिलेगी।
पुरी जिले के निमापाड़ा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में काम करने वाली महिला ने चार लोगों पर बार-बार यौन हिंसा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस की संयुक्त टीम ने डोभो पुल के पास मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद किए गए, जबकि पुलिस नकदी और गांजे के स्रोत की जांच कर रही है।
जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2026 में दूसरी कैथ लैब और हार्ट केयर यूनिट शुरू की गई है। अस्पताल के अनुसार, कार्डियोलॉजी विभाग ने अब तक 22,000 से अधिक हृदय संबंधी प्रक्रियाएं की हैं और आने वाले समय में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, 3D इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग और अन्य इंटरवेंशनल सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।
भुवनेश्वर में BJD ने MMDR Amendment Act 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया। नवीन पटनायक ने कानून को ओडिशा के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन क्लाइम्बिंग अकादमी के जोगा पूर्ति और दीपु मल्लेश एशियन गेम्स 2026 में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग स्पर्धा में भारत की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन TSAF की क्लाइम्बिंग अकादमी से राष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो रही प्रतिभाओं की बढ़ती मौजूदगी को भी दर्शाता है।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने आमबगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर चुनावी प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाया। पार्टी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों पर स्पष्टीकरण और चुनावी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की।