पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।
बिष्टुपुर में पुलिस ने देर रात विशेष गश्ती अभियान चलाकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।
106वीं वाहिनी RAF ने सुंदरनगर चौक और मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान में RAF जवानों के साथ सुंदरनगर थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।