मुख्य सामग्री पर जाएं
अनजान ख़बर
अनजान ख़बर

झारखंड

राज्य

देश और विषय

कुछ ख़बर लायक दिखा?

अनजान ख़बर न्यूज़रूम को सूचना भेजें।

अनजान ख़बर

सीधे जाएं

जमशेदपुर

सुंदरनगर में RAF ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

106वीं वाहिनी RAF ने सुंदरनगर चौक और मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान में RAF जवानों के साथ सुंदरनगर थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।

अनजान ख़बर न्यूज़रूमJamshedpur

प्रकाशित अपडेट 1 मिनट में पढ़ें

शेयर करें
106वीं वाहिनी RAF के जवान सुंदरनगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। जवानों के साथ अन्य अधिकारी भी अभियान में शामिल हैं।
फ़ोटो: Anjaan Khabar

शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस अब रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और ज्यादा सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में देर रात विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी पूरे दल-बल के साथ बिष्टुपुर की विभिन्न सड़कों, गलियों और संवेदनशील इलाकों में गश्ती करते नजर आए। इस दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस की टीम ने रात के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ भी की और उन्हें बेवजह देर रात घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्ती की जा रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रात के समय बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की है। वहीं, रात में पुलिस की लगातार गश्ती से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

नागरिक पत्रकारिता

कुछ ऐसा दिखा जिसकी ख़बर बननी चाहिए?

तस्वीरें, वीडियो या जानकारी अनजान ख़बर न्यूज़रूम को भेजें। हम हर सूचना की पुष्टि के बाद ही प्रकाशित करते हैं और अपने सूत्रों की पहचान सुरक्षित रखते हैं।