मुख्य सामग्री पर जाएं
अनजान ख़बर
अनजान ख़बर

झारखंड

राज्य

देश और विषय

कुछ ख़बर लायक दिखा?

अनजान ख़बर न्यूज़रूम को सूचना भेजें।

अनजान ख़बर

सीधे जाएं

झारखंड

अंतिम विदाई... जोहार।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी अपनी पूज्यनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

अनजान ख़बर न्यूज़रूमनेमरा (रामगढ़)

प्रकाशित 1 मिनट में पढ़ें

शेयर करें
नेमरा में अंतिम संस्कार के दौरान परिजन और ग्रामीण: फूलों से सजी अर्थी को कंधा देते लोग, चिता के पास जुटी भीड़ और पेड़ के नीचे बैठे शोकाकुल ग्रामीण।
फ़ोटो: Anjaan Khabar

पैतृक गाँव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी मुखाग्नि।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। अंत्येष्टि रामगढ़ जिला में उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुई। अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी। जैसे ही मुखाग्नि दी गई, पूरा गांव और वहां मौजूद हजारों लोगों की आँखें नम हो गईं। इस अवसर पर पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

बाँस के झुरमुट के पास ज़मीन पर बैठे ग्रामीणों के बीच सफ़ेद धोती और चादर पहने एक व्यक्ति शोक की मुद्रा में बैठे हैं, चारों ओर लोग बैठे और खड़े हैं।
फ़ोटो: Anjaan Khabar

शोक में डूबा नेमरा, उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीण, समर्थकों, राजनीतिक दिग्गजों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को अश्रुपूर्ण आँखों से अंतिम विदाई दी। शव यात्रा में शामिल होकर बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट तक गये। माहौल गमगीन था, लेकिन हर एक की अंतिम तमन्ना रूपी सोरेन का अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देना था। नेमरा गांव का हर एक घर अंतिम विदाई बेला में जहां शामिल था, वहीं रूपी सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा कर रहा था।

सादगी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति

दिवंगत रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के दौर से लेकर आज तक सादगी, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति रही थीं। उन्होंने न केवल अपना परिवारिक दायित्व बखूबी निभाया था, बल्कि पूरे झारखंड समाज के लिए एक अभिभावक की भूमिका भी निभाई थी। उनके निधन से झारखंड ने एक ममतामयी मां और मार्गदर्शक को खो दिया है। इस दुःखद वेला में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

नागरिक पत्रकारिता

कुछ ऐसा दिखा जिसकी ख़बर बननी चाहिए?

तस्वीरें, वीडियो या जानकारी अनजान ख़बर न्यूज़रूम को भेजें। हम हर सूचना की पुष्टि के बाद ही प्रकाशित करते हैं और अपने सूत्रों की पहचान सुरक्षित रखते हैं।